ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : घर से अपने ससुराल ऋषभदेव आ रहा था युवक,आरोपी कार चालाक की तलाश में जुटी पुलिस

डूंगरपुर सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव के पास एक इको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टबेल दिनेश कुमार ने बताया कि लोलकपुर निवासी लक्ष्मण पुत्र देवजी रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा राकेश रोत (25) बाइक लेकर घर से अपने ससुराल ऋषभदेव जाने के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरपुर-खेरवाड़ा मार्ग पर देवल गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने राकेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर घायल हो गया। घायल राकेश को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चुरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!