रावल नगर युवा अध्यक्ष,त्रिवेदी मंत्री नियुक्त
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विप्र फाउंडेशन जॉन (1-A) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार विप्र फाउंडेशन पश्चिम देहात जिला उदयपुर के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री हनुमंत रावल एवं जिला युवा महामंत्री धीरज त्रिवेदी की अनुशंसा पर विप्र फाउंडेशन ऋषभदेव नगर युवा कार्यकारिणी का वर्ष 2024 – 26 के लिए गठन किया गया जिसमें उत्सव रावल नगर युवा अध्यक्ष एवं अरुण त्रिवेदी का नगर युवा मंत्री के रूप में मनोनयन कर नियुक्ति प्रदान की। जिले एवम ब्लॉक के निर्दाशानुसार ये शीघ्र ही अपनी नगर की युवा कार्यकारणी घोषित करेंगे।
