राशन डीलर संघ की बैठक मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के राशन डीलर संघ के बेनर तले हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई । प्रदेशस्तरीय राशन डीलर्स संघर्ष समिति के निर्देशन में ऋषभदेव तहसील के राशन डीलरो कल्याणपुर उपतहसील व ऋषभदेव के साथ उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में चार सुत्रीय मांगे रखी गई । जिसमें राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30,000 रूपये मानदेय देने, 2 प्रतिशत छीज्जत दिलाए क्योकि जो गेहू आता है उसमें एफसीआई से काफी कम तोला जाता है । डोर टू डोर स्टेप डिलीवरी बंद की जाए। छह माह से रूके राशन विक्रेता ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कमीशन दिए जाने की मांग की। साथ ही आधार सीडिंग राशि योजना प्रणाली के तहत वितरण कराए गए गेहूं का कमीशन ईकेवाईसी सीडिंग मेहनताना देने की बात कही । राशन डीलरो ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मुख्य मांगे व छीज्जत 31 जुलाई तक लिखित आदेश नहीं मिलने पर 1 अगस्त को वितरण व्यवस्था को विराम दे देंगे। इस अवसर पर राशन डीलर तहसील अध्यक्ष दिलीपकुमार परमार, पन्नालाल, कैलाश, मणीलाल, केशवलाल, कैलाश कांतिलाल, होमलीदेवी नगजीराम नारायणलाल आदि थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!