हंसमुख सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमन्द बच्चों को नक्शे एवं चार्ट वितरित किये गए
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । हंसमुख सेवा संस्थान द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 6 में अध्ययन कर रहे छात्राओं को राजस्थान,भारत, विश्व के नक्शों साथ ही फ्लावर, फलों, पक्षियों, इनसेक्ट एवं हयूमन बोडी चार्ट वितरण किये गये।इस दौरारन पदाधिकारियों ने सभी छात्राओं से नक्शों व चार्ट का उपयोग अपनी पढ़ाई में करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान संस्थापक भगवान व्यास, संस्थान अध्यक्ष तख्त सिंह राठौड़, प्रवीण बामणिया,प्रधानाध्यापिका उषा चण्डालिया, मंजु आचार्य, निशा वैष्णव, सुनिता शर्मा, कामिनी अग्रवाल, दीपिका जैन, उषा कँवर, चेतराम मीणा, महावीर प्रसाद गढ़वाल एवं कुशाल कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
इनपुट : विनोद मेघवाल
