वीडीओ पर जन सुनवाई न करने के आरोप,ग्रामीणों की शिकायत- समय पर नहीं आते

बांसवाड़ा में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) जिला परिषद सीईओ के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वीडीओ को सीईओ ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मौजूद रहने और जन सुनवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। माकोद गांव पंचायत के निवासी दलजी ने शिकायत की तो सीईओ ने आदेश का पालन करने से सख्त निर्देश दिए हैं। बांसवाड़ा सदर थाना इलाके के गांव माकोद निवासी दलजी ने बताया- हर वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) को ग्राम पंचायत में हर रोज सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहने के आदेश जिला परिषद सीईओ डॉ वीसी गर्ग ने निकाला, ताकि पंचायत में आने वाले लोगों के काम समय पर और जल्दी हो सकें। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी आदेश नहीं मान रहे हैं।

दलजी ने बताया- तलवाड़ा पंचायत समिति के गांव माकोद में सिर्फ एलडीसी और सरपंच ही समय पर मौजूद थे। ग्राम विकास अधिकारी यहां सप्ताह में एक दो दिन ही आती हैं। इस वजह से हर बार बिना काम हुए ही लौटना पड़ता है।

ग्राम पंचायत तेजपुर में कोई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचा। यहां कुछ लोग वापस अपने घर जाते दिखे। सेवना गांव में सुबह 10.38 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। कुछ देर में कनिष्ठ लिपिक पहुंचीं और उसने ताला खोला।

गढ़ी विधानसभा की ग्राम पंचायत नाहली में एक महिला कनिष्ठ लिपिक मौजूद थी। टामटीया राठौड़ में कोई उपस्थित नहीं था। जौलाना ग्राम पंचायत में सिर्फ सरपंच ही उपस्थित मिले। शासन सचिव रवि जैन ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि सुबह 10 से 12 कार्यालय काम के साथ जनसुनवाई करनी होगी। इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर भी लिखी जाएगी।

इस मामले में नगर परिषद सीईओ बांसवाड़ा वीसी गर्ग से बात की तो उन्होंने कहा कि आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं, जो पालन नहीं करेंगे उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!