संस्कार शिविर का आयोजन करावेगी गौशाला,कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णय 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गौशाला परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता संरक्षक रामेश्वर लाल व्यास ने की। अध्यक्ष भरत कुमार जारौली ने गौशाला में गौशाला विकास नीधी से बनाए गए शेड का उद्घाटन एवं शुभम मारू परिवार खेरोदा द्वारा बनाए गए सेड के उद्घाटन के बारे में विचार रखे। कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद जैन लिखामावत गौशाला में कीचड़ से निजात दिलाने हेतु प्रधान पंचायत समिति भिंडर एवं एमएलए से संपर्क कर सीसी करवाने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष सात दिवसीय एक संस्कार शिविर का आयोजन गौशाला प्रांगण में आयोजित किया जाए जिससे नव पीढ़ी में संस्कारों काआरोपण हो । संस्थापक प्राणी मित्र श्याम चौबीसा ने गौशाला की व्यवस्था से अवगत कराते हुए सारे कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। परिसर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देव राम व्यास, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास,मार्गदर्शक गिरधारी लाल पालीवाल, दूल्हे सिंह राठौड़,योगेंद्र कुमार भादावत,भीमराज मेनारिया, वैद्य पुष्कर लाल चौबीसा, गोवर्धन सिंह शक्तावत,राजेश कुमार मेनारिया,सहसचिव राजेश कुमार गर्ग, संगठन मंत्री भगवान लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने यहां की व्यवस्था देख कर प्रसन्नता व्यक्त की । वर्तमान में 295 गोवंश आशा प्राप्त कर रहे हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!