ब्लोसम पब्लिक स्कूल के विधार्थियों ने सिपाहियों का स्वागत किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के धुणी माता स्थित ब्लॉसम पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अमृता दाहिओं कक्षा 8 के बच्चों के साथ आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर सीआईएसएफ यूनिट एयरपोर्ट उदयपुर पहुंची। यूनिट कमांडेंट सुभाष सामोता और उनके सिपाहियों को इस मौके पर स्कूल से पहुंचे बच्चों और स्टाफ ने बधाई दी एवं देश को अंदर और बहार से सुरक्षित रखने के उनके निरंतर प्रयासों की सराहना भी की।आज हम सभी अपनी आर्म्ड फोर्सेज की वजह से ही अपने गावों और शहरों में सुरक्षित महसूस करते हैं।

इस मौके पर यूनिट कमांडेंट सुभाष सामोता ने सभी बच्चों को आर्म्ड फोर्सेज में भर्ती कैसे हुआ जाए इसकी जानकारी दी। तत पश्चात बच्चों को सम्पूर्ण यूनिट का भृमण भी कराया गया जिसमे बच्चों का आकर्षण वे सभी हथियार रहे जो की सीआईएसएफ की यूनिट उदयपुर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी के लिए करती है।

यूनिट कमांडेंट और सभी सिपाहीयों से मिलने के बाद बच्चों को ख़ुशी हुई। एयरपोर्ट से स्कूल तक अपने इस सारे अनुभव को बताते नहीं थक रहे थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!