मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के सेंट थॉमस जूनियर स्कूल में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर विद्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य रिंकू आमेटा ने बताया कि सुबह राष्ट्रगान बुलवाकर कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार, रुखसार बानु, रेखा गर्ग, रजिया बानु, रेखा जाट, कविता, नेहा, रेणुका सहित अभिभावक उपस्थित रहे।