रुंडेड़ा में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की चतुर्थ महासभा का आयोजन 28 जुलाई रविवार को
महासम्मेलन को लेकर समाजजन की तैयारियां जोरों पर, सभी गांवो को सूचित
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, बूढ़े मां बाप की सेवा करना, विकास के लिए नई योजनाओं और नीतियों का निर्माण हेतु ग्राम रुंडेड़ा में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की चतुर्थ महासभा का आयोजन कल रविवार को रुण्डेड़ा में 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन में मेवाड़ चौखला के अंतर्गत मेनार, रुंडेड़ा, वाना, खरसान एवं खेरोदा, बांसड़ा, बाठरड़ा खुर्द, मावली डांगीयान, इंटाली, विजयपुरा, निलोद, रोहिड़ा, चौकड़ी, चौरवडी, फतेहनगर, गवारड़ी क्षेत्र के समाजजन शामिल होंगे। मोतीलाल भट्ट, राधाकिशन मेनारिया ने बताया कि पूर्व में तीसरा महासम्मेलन 19 मई को ग्राम खरसान में आयोजित हुआ, जिसमें कई ज्वलंत मुद्दों पर लोगो का आपसी समझौता हाथों हाथ करवाया गया। महासम्मेलन को लेकर सभी गांवो में सूचना कर दी गई है, तथा महासम्मेलन की सफलता हेतु प्रतिदिन श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह और शाम बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समाजजनों को विभिन्न जिम्मेदारियों सौंपी जा रही है। महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, बूढ़े मां बाप सेवा करना, विकास के लिए नई योजनाओं और नीतियों का निर्माण करना है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और समाज के सामूहिक प्रयासों से उन्हें सुलझाने के उपाय खोजे जाएंगे।
