हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत अभिनंदन व आभार प्रकट किया
प्रदेश पर के पदाधिकारीओ एवं सैकड़ो स्काउट गाइड ने जयपुर राजकीय निवास पर पहुंच कर जताया आभार ,किया स्वागत अभिनंदन
हिंदुस्तान स्काउट के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण किया दिया कुमारी ने
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । बुधवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारीओ एवं सैकड़ो की संख्या में हिंदुस्तान स्काउट के रेंजर्स ,रोवर्स एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा बजट में 4 करोड रुपए का अनुदान देने की घोषणा करने पर दोपहर 1 बजे जयपुर में 16, सिविल लाइन पहुंच कर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत अभिनंदन किया धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र ओदीचय ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में मान्यता दिए जाने के 9 वर्ष बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के सेवा भाव और स्काउट की गतिविधियों व सदस्य संख्या को देखते हुए इस वर्ष के बजट में 4 करोड रुपए का अनुदान स्काउट गतिविधियों को विधिवत संचालित करने एवं कार्मिकों के वेतन के लिए घोषित किया है। प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए स्काउट पदाधिकारीओ एवं स्काउट गाइड बालक बालिकाओं ने उपमुख्यमंत्री का अलग-अलग संभाग वाइज स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
स्काउट गाइड के पदाधिकारी एवं बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्काउट के संगठन को 5 वर्ष पूर्व ही अनुदान जारी कर देना चाहिए था लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने इतने वर्षों तक बिना अनुदान के भी समाज सेवा कार्य करने वाले संगठन के साथ न्याय कर दिया है
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के साथ है । केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार का यही लक्ष्य है कि देश और प्रदेश में फाउंडेशन मजबूत कैसे बने। इसी को केंद्र में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने अपना बजट बनाया है विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास दोनों ही सरकार कर रही हैं
पूर्व की राज्य सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती थी लेकिन अब बड़े-बड़े काम शुरू हो चुके हैं।
पानी और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के लिए दो बहुत बड़े समझौते हुए हैं दोनों ही क्षेत्रों में राजस्थान सरकार बहुत ही अच्छे ढंग से, बहुत तेज गति से और बहुत गंभीरता से काम कर रही है । पानी और बिजली हर आम व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हुई है । बहुत जल्दी पानी और बिजली के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बन जाएंगे।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहां हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा विभिन्न प्रतीक चिन्ह पुष्पगुछ भेंटकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उपमुख्यमंत्री के हाथों हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण किया गया।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य सचिव समन्वयक विजय दाधीच ने कहा की हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को पंडित मदन मोहन मालवीय, दीनानाथ दत्ता , डा .श्रीराम वाजपेई के स्वप्न से संकल्पित एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,उमा भारती, इंद्रेश कुमार जैसी महान विभूतियां के संकल्प से आज इस संगठन में भारत में 50 लाख सदस्य बन चुके हैं, वहीं भारत के 29 राज्यों में यह संचालित हैं तथा 100 देश के अंतरराष्ट्रीय स्काउट गाइड फेडरेशन डब्ल्यू एफ आई एस से संबंधित है अनुदान दिए जाने से राजस्थान में इसकी 6लाख 70 हजार सदस्यों, 1 लाख 38 हजार शिक्षकगण एवं कर्मचारीयो को सम्मान मिला है एवम 150 परिवारों को रोजगार मिला है ।इस संगठन ने प्रदेश के बालकों में शारीरिक ,मानसिक एवं बौद्धिक विकास किया है व निरंतर प्रगति कर रहा है साथ ही सामाजिक कर्तव्यों में संगठन कड़ी मेहनत कर रहा है ।जीवन के मुश्किल दिनों में संगठन ने क्षमता से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसके बावजूद 9 वर्षों में बारंबार निवेदन करने के बाद भी इस संगठन को न्याय नहीं मिल सका। 16 जुलाई 2024 को विधानसभा में अनुदान की घोषणा के साथ ही या साबित हो गया कि ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं। इस अवसर पर गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत , हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेश कोषाध्यक्ष नानालाल वया राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट ) प्रदीप मेघवाल ,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) चंद्रलेखा शुक्ला,राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल सेन, उदयपुर संभाग सचिव मदन लाल वर्मा, उदयपुर संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजेशन शांत वैष्णव एवम विभिन्न संभागों एवं जिलो के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ो रेंजर ,रोवर्स स्काउट ,गाइड मौजूद रहे।
उक्त जानकारी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के उदयपुर संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।
