मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के थामला गांव के द सेंट्रल ब्रेन अकेडमी मे सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। डायरेक्टर ईश्वर पालीवाल ने बताया कि हम जानते है की बच्चे की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है अतः सभी माताओ की बच्चों द्वारा पूजा की गई एवं उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।