ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही : NH 48 पर कागदर के समीप कार सवार परिवार से लूट के आरोप में 4 गिरफ्तार, सेमारी और धागा मिल के पास भी लूट की वारदात करना कबूला

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने उदयपुर-अहमदाबाद NH 48 पर जून महीने में कागदर अमरा घाटी के समीप कार सवार परिवार के साथ हुई लूट के मामले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की 2 जून को मांडा, सोजत रोड पाली निवासी अशोक पिता ओगडाराम  प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट दी की 1 जून को परिवार सहित सूरत से अपने गांव जा रहा था की सुबह 5 बजे खेरवाडा टोल नाके से आगे कागदर अमरा घाटी पर कार को रोड के साइड में रोकी की अचानक पॉवर बाइक पर 3 से 4 युवक हथियार लेकर आए और डरा धमकाकर सोने की चैन, मंगलसूत्र और रूपये लूट कर ले गए । बदमाशो ने केवल 2 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया ।

थानाधिकारी ने बताया की उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर बिलख सोमावत फला में संदिग्ध एवं पूर्व में चालनशुदा अपराधियो से पूछताछ की तो उक्त वारदात को अपने एक साथी के साथ मिलकर करना कबूल किया । जिस पर 4 आरोपी बिलख सोमावत फला नाल निवासी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ राजिया पिता विरेंद्र मीणा , अनिल उर्फ अनु उर्फ अनुराग उर्फ बंगाली पिता शंकरलाल मीणा और बिलख सोमावत फला डोगरा महुडी  निवासी अंकित पिता सोहनलाल मीणा एवं बिलख कलावत निवासी लालचंद पिता लक्ष्मण मीणा को गिरफ्तार किया एवं अन्य एक साथी की तलाश जारी है । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 3 महीने पूर्व धागा मिल के पास एक मोटरसाइकिल लूट कर ले जान एवं सेमारी में फाइनेंसकर्मी के साथ लूट करना कबूला । आरोपियो के खिलाफ पूर्व में भी चोरी लूट के मामले दर्ज़ है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!