ऋषभदेव में वंदे श्री गुरुवे नमः के तहत आचार्य पुलक सागर एवं महंत करुणेश्वर गुरुओं का वंदन किया
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । प्रदेश में मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से देवस्थान विभाग द्वारा गुरु पूर्णिमा पर संत एवं महंतो का सम्मान के कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित किए गए , जिस क्रम में ऋषभदेव में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का गुरुकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे श्रीफल, 3100 रुपए, शॉल, फल, मिठाई की टोकरी और मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए संदेश के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुंदर लाल भाणावत पूर्व उप जिला प्रमुख उदयपुर, रीना भाणावत जिला परिषद सदस्य, देवस्थान विभाग की ओर से गिरीश व्यास, लाल सिंह चौहान जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र वालावत, नगर सेठ राजमल कोठारी, महामंत्री प्रदीप गणोडिया, नव युवक मंडल के हितेश भंवरा उपस्थित रहे। इसी क्रम में मईया धाम कल्लाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत करुणेश्वर जी का भी राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन पूर्व विधायक नाना लाल अहारी, सलूंबर नगर पालिका अध्यक्ष भगवती लाल सेवक एवम देवस्थान विभाग के गिरीश व्यास और लालसिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महंत चेतन्य रावल, हनुमंत रावल, महिपाल सिंह सिसोदिया एवम सैकड़ों की तादाद में भक्तगण उपस्थित रहे।
