राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर सम्मान चौबीसा पिता पुत्री को
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिला मुख्यालय पर सहायक निदेशक कृषि विभाग सभागार में राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर सम्मान 2024 प्रदान किया गया यह सम्मान नेशनल यूथ पार्लियामेंट ओफ द भारत, श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर एवं राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मंच मावली के संयुक्त तत्वावधान में भीण्डर के अम्बा लाल चौबीसा (सावन) शिक्षक एवं उनकी पुत्री पिनल चौबीसा को दिया गया । इसके सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए 105 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य सेवा देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

चौबीसा पिता पुत्री को अलग अलग विषयों पर 15 शोध पत्र लेख राष्ट्रीय पुस्तकों में प्रकाशित होने पर तथा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय साहित्य ब्रांड एंबेसडर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश कुलदीप शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय उदयपुर अध्यक्षता डॉ लक्ष्मी नारायण आमेटा ने की विशिष्ट अतिथि माधोसिंह चंपावत संयुक्त निदेशक कृषि विभाग उदयपुर, डॉ राजश्री गांधी नई दिल्ली, तथा कार्यक्रम के कोर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा थे ।
