रेशमा ने गुपड़ी विद्यालय का गौरव बढ़ाया
- प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य जोशी ने प्रतिभावान छात्रा रेशमा का सम्मान किया
- गुपड़ी की निर्धन परिवार की छात्रा ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण की
- छात्रा को प्रतिवर्ष ₹12000 छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ी में प्रार्थना सभा सत्र में प्रधानाचार्य कमल कुमार जोशी ने विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा रेशमा गायरी को एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ऊपरणा और मोठड़ा पहना कर सम्मानित किया। प्रार्थना सभा प्रभारी मंगल कुमार जैन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि रेशमा गायरी ने गत वर्ष कक्षा आठ में अध्ययन के दौरान एनएमएमएस की परीक्षा दी जिसमें वरीयता वर्ग में आने पर एनएमएमएस छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता हांसिल की। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा की छात्रवृत्ति के रूप में रेशमा गायरी को प्रतिवर्ष ₹12000 आगे अध्यनरत रहने पर 4वर्ष तक मिलते रहेंगे। रेशम के पिता कृषक हैं और मां कुक कम हेल्पर के रूप में इसी विद्यालय में सेवा देती है। गरीब निर्धन परिवार से होने के बाद भी बालिका ने नियमित दो घंटे घर पर अध्ययन करते हुए यह परिणाम प्राप्त किया। छात्रा ने विद्यालय और गांव का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि रेशमा गायरी की बड़ी बहन अंजलि गायरी ने भी 4 वर्ष पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ी में ही कक्षा 8 में अध्ययन के दौरान एनएमएमएस की परीक्षा दी थी और उसने भी यह छात्रवृत्ति हासिल की थी। अपनी बड़ी बड़ी बहन से भी रेशमा को प्रेरणा मिली। प्रधानाचार्य कमल कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। रेशमा ने नियमित अध्ययन कर यह सिद्ध किया है। सभी विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए छात्रा को एनएमएमएस परीक्षा प्रभारी शकुंतला देवड़ा,वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार चौबीसा, मंगल कुमार जैन आदि शिक्षकों ने समय-समय पर मार्गदर्शन और कोचिंग प्रदान की। इस दौरान व्याख्याता प्यारेलाल सालवी,व.अ.अरविन्द सिंह भाटी,मंगल कुमार जैन,शकुंतला देवड़ा,पवन कुमार चौबीसा,ममता माहेश्वरी,तारा आमेटा,विक्रम सिंह गुर्जर,कल्पेश पालीवाल,नर्बदा गायरी,रानी कुंवर,निरमा कुंवर आदि शिक्षक उपस्थित थे।
