उदयपुर : देबारी हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर ने 5 कार,2 बाइक को मारी टक्कर:6-7 लोग हुए गंभीर घायल, एक की मौत,
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा देबारी हाईवे पर जिंक चौराहे स्थित सिक्स लेन सर्विस रोड पर हुआ। जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने 5 कारों को टक्कर मारते हुए 2 बाइक और एक बस को चपेट में ले लिया। इनमें से दो से तीन वाहनों को ट्रेलर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। दो कारों की बॉडी तो बुरी तरह पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 6 से 7 लोग घंभीर घायल हुए हैं जबकि एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायलों को लोगों की मदद से सरकारी एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराया गया और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शी दिनेश बीमावत ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए थे। ऐसे में ट्रेलर ने आगे चल रही कारों को एक के बाद चपेट में लिया और इसी बीच 2 बाइक और एक बस को भी टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराते ही उसके पीछे चल रहा टेम्पो भी अनियंत्रित हुआ और उसने भी एक महिला को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम हो गया। राहगीरों और हम दुकानदारों की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक कार में घायल फंस गए थे जिन्हें बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।
