गुप्ता महाराणा प्रताप स्मारक समिति संरक्षक मनोनीत
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार के अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजस्थान सरकार के संयोजक के.के.गुप्ता को महाराणा प्रताप स्मारक समिति चावंड की कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
चावंड स्थित महाराणा प्रताप के महलों के खंडहर,स्मारक स्थल एवं समाधि स्थल बंडोली को राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पार्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने एवं महत्वपूर्ण बनाने में के.के.गुप्ता मुख्य भूमिका निभाएंगे।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति चावंड के राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वर टेलर,परामर्शदाता ख्याली लाल देवडा, अध्यक्ष भगवती प्रसाद आमेटा, उपाध्यक्ष राजेंद्र खलुडिया,कोषाध्यक्ष ख्याली जैन की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सोपा गया।
