मोबाईल देखने से टोका तो फांसी पर झूल गया 22 वर्षीय बीएड का छात्र, मां ने डाटा था

उदयपुर शहर में मोबाइल की लत ने बीएड के 22 वर्षीय छात्र अभिमन्यु मीणा की जान ले ली। मसारों की ओबरी, ऋषभदेव निवासी अभिमन्यु अपने पिता सुरेश, मां और दो भाइयों के साथ ज्ञाननगर, सेक्टर- 4 में किराये पर रहता था। गत 9 जुलाई को वह घर में मोबाइल देख रहा था। मां ने मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर वह बहस करने लगा। मां ने फटकारा तो गुस्से में कमरे में गया और फांसी लगा ली। पीछे- पीछे पहुंची मां ने यह सब देखा तो वह चिल्लाई । परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं। उसे एमबी हॉस्पिटल में ले गए। जहां तीन दिन के इलाज के बाद शुक्रवार देर रात उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!