युवक की हत्या पर मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । आज विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जयपुर के नेमीचंद महावर का 8 जुलाई 2024 को अपहरण कर निर्मम हत्या करने पर उदयपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन देकर मांग की की राजस्थान में दलित आदिवासियों पर आए दिन जुल्म अत्याचार बढ़ रहे हैं सरे आम राजधानी जयपुर में युवाओं के अपहरण कर उनकी हत्या की जा रही है पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुस्त है ज्ञापन देने में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल जिला अध्यक्ष बसपा प्रदीप नरवरिया कांग्रेस से प्रकाश मौर्य विजय बेनीवाल अंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान रेगर समाज प्रगतिशील संस्थान के अध्यक्ष नानालाल चंगेरीवाल कोली समाज से एलएन महावर भूपेंद्र महावर डॉ विजय कोली इत्यादि लोगो ने ज्ञापन देकर मांग की की मदोषी व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए अन्यथा पूरे प्रदेश के सामाजिक संगठन इस मुद्दे पर सरकार के विरोध में जन आंदोलन करेंगे ।
