17 वर्षों बाद आचार्य पुलक सागर महाराज का ऋषभदेव में मंगल प्रवेश कल

डीपी न्यूज अपडेट,ऋषभदेव 17 वर्षों बाद आचार्य पुलक सागर महाराज का मंगल प्रवेश ऋषभदेव में रविवार को होगा। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आचार्य संघ खेरवाड़ा से विहार कर कागदर स्थित पुलक संत निवास पर पहुंचेंगे। पुलक मंच के अध्यक्ष राकेश वाणावत ने बताया कि वहाँ पर पुलक मंच की ओर से आचार्य ससंघ की अगवानी की जाएगी। आचार्य संघ के सान्निध्य में सेठ राजमल कोठारी परिवार की ओर से संत निवास के मुख्य द्वार पर लोकार्पण किया जाएगा। स्वामी वात्सल्य के बाद संघ का विहार ऋषभदेव की ओर होगा। सांयकाल अशोक भागवत मार्बल फैक्ट्री पर स्वागत किया जाएगा। संघ रात्रि विश्राम यही पर करेगा। दूसरे दिन सुबह 7 बजे ऋषभदेव के राष्ट्रीय राजमार्ग (NH ) 48 के चौराहे पर प्रवेश करेंगे। वहां से पुराने बस स्टैंड ऋषभदेव मंदिर जोहरी बाजार सदर बाजार पटूना चौक होते हुए गुरुकुल में प्रवेश करेंगे। प्रवेश द्वार पर महिला मंडल की ओर से कलशों की अगवानी की जाएगी। समाज की कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से पाद प्रक्षालन किया जाएगा। नव युवक मंडल की ओर से पुष्प वृष्टि की जाएगी। पाठ शाला के बच्चों एवं महिला मंडल की ओर से बैंडबाजे से अभिवादन किया जाएगा। पूरे नगर को सजाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बैनर जैन ध्वजा से सजाया गया। जगह-जगह पाद प्रक्षालन कर पुष्प वर्षा की जाएगी। महिलाओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नृत्य किया जाएगा। नगरपालिका के पास नगरपालिका अध्यक्ष मनीष मीणा एवं पार्षदों की ओर से स्वागत किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!