उदयपुर : जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में वकीलों का हंगामा,हॉस्पिटल गेट के बाहर वाहन पार्क करने से मना किया तो गार्ड पर बिफरे वकील,पुलिस से भी नोकझोक

उदयपुर में पंचवटी स्थित जीबीएच अमेरिकन प्राइवेट हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात का वकीलों ने जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल स्टाफ और वकीलों के बीच तनातनी हो गई। सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की। फिर भी वकील नहीं माने और हॉस्पिटल में तैनात गार्ड की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच भी हल्की नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस हॉस्पिटल के तीन गार्ड सहित चार स्टाफ को गाडी में बैठाकर थाने ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

दरअसल, शुक्रवार शाम को उदयपुर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सोलंकी का हर्ट अटैक से निधन हो गया। परिजन उन्हें तुरंत जीबीएच हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने गजेन्द्र सिंह सोलंकी को मृत घोषित कर दिया।

इधर, निधन की खबर सुनकर वकीलों में शौक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरत जोशी सहित कई वकील जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल पहुंचे। इनमें कई वकीलों ने अपने वाहन हॉस्पिटल के बाहर पार्क कर दिए। तो इस पर हॉस्पिटल गार्ड ने आपत्ति जताई।

गार्ड बार एसोसिएशन अध्यक्ष जोशी को रोकने के लिए दौड़ा। इतने में अध्यक्ष भी आक्रोशित हो गए और माहौल गर्मा गया। वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हो-हल्ला सुनकर हॉस्पिटल का स्टाफ भी बाहर आ गया। जिसके बाद तीखी बहस हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और 3 गार्ड सहित 4 स्टाफ को थाने लेकर गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!