सरकारी विद्यालय में निशुल्क पाठ्यक्रम पुस्तक के वितरण
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । रा उ मा वि बांसडा में राज्य सरकार के आदेशानुसार निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य खुर्शीद फातमा ने की। मुख्य अतिथि भंवर मेनारिया, विशिष्ट अथिति सुरेश जाट, मदन मेनारिया ,मांगीलाल जाट, उदय लाल जाट, तथा अन्य छात्र अभिभावक और एसडीएमसी व एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे, कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई, शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को बताया गया।
