गोरा को दिया पुनः जीवनदान
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के गायरियावास में भगा गायरी के घर पर गोरा(चंदन गोयरा) निकलने पर हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर एक के पार्षद गोविंद यादव ने वाइल्डलाइफ एंड स्नेक रेस्क्यूएर कमलेश सुथार को सूचना दी। सुथार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गोरा चद्दर के नीचे पाइप में घुसा हुआ था। जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल एवं देखा तो वह मूर्छा अवस्था में था। जिसे स्नेक कैचर कमलेश सुथार ने कृत्रिम सांस देकर पुनर्जीवनदान दिया एवं जंगल में छोड़ा। आपको बता दे की सुथार कई वर्षों से वन्य जीवों की रक्षा कर रहे हैं।
