बच्चो ने 51 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

जयसमंद,महेंद्र शर्मा । सलूम्बर जिले के जयसमंद ब्लॉक के वीरपुरा गाँव मे छोटे बच्चो की तहत पौधों के लिये दानदाताओं के सहयोग से राशि इकट्ठी कर इस मानसून अलग अलग 51 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया । पेड़ हमारे जीवन की अमूल्य संपदा है लेकिन जिस तरह से पेड़ काटे जा रहे हैं उससे धरती पर ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, भूमि कटाव जैसे समस्याएं अपना विकराल रूप लेती जा रही हैं। यदि हम इस प्राकृतिक आपदाओं से बचना चाहते हैं तो हमें पेड़ों के संरक्षण की ओर कदम उठाने होंगे। यदि आज हम इस दिशा में कार्य करेंगे तभी भावी पीढ़ी को भी इस ओर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इसी के तहत इन बच्चो ने मुख्यतः नीम,पीपल, आम, कनेर, जामुन, अमरुद आदि पौधे लगाये । इस दौरान प्रिंस शर्मा , मंथन सोमपुरा, जगदीश शर्मा, चिराग लोहार, प्रबल शर्मा, रूद्र शर्मा, यश वैष्णव, वैभव वैष्णव, विराट शर्मा, युवराज शर्मा, भरत तेली, यश जैन उपस्थित रहे । इन बच्चो ने सभी से अपील की इस मानसून अपने आसपास पेड़ जरूर लगाये ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!