ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने वाले बजरी माफिया पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा

सवाई माधोपुर की खण्डार पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खण्डार के ग्राम विकास अधिकारी जीतेंद्र कुमार शर्मा को 10 जून 2024 को बजरी माफियाओ द्वारा मारपीट कर पैर को बुरी तरह जख़्मी कर देने की FIR दर्ज कराने के 21 दिन बाद तक भी दोषियों को आज दिनांक तक गिरफ्तार नहीं किया जाने से ग्राम विकास अधिकारी संघ मे रोष व्याप्त हैं । उक्त प्रकरण मे अति शीघ्र कार्यवाही हेतु आज 01 जुलाई 2024 को प्रदेश के समस्त जिलों मे माननीय कलेक्टर साहब एवं सीईओ साहबान को ज्ञापन सौंपा गया l उदयपुर जिले मे ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार, प्रदेश IT प्रभारी कमलेश सेन, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, गिरवा अध्यक्ष ईश्वर पुरोहित, गिरवा मंत्री पावन जोशी,तन्वीर खान,सलूम्बर ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश मेहता,बड़गांव मलकेश मीणा, गिरीश नागदा, लसाड़िया मंत्री लोकेश पुजारी उपस्थित रहेl

इनपुट  : जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!