सालवी (बुनकर) वेलफेयर सोसायटी 56 क्षेत्र के चुनाव उदयपुर में हुए संम्पन्न,समाजजनो की मौजूदगी में पदाधिकारियों के किये पदभार ग्रहण

रविवार को उदयपुर में हुए सालवी समाज के चुनाव में अध्यक्ष गणेशलाल दशिया बंडोली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद सालवी बारां,अनिल आर्य महासचिव एवं किशोर कुमार बुनकर कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए, सालवी(बुनकर)वेलफेयर सोसायटी-56,उदयपुर के केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद पर गत 30 जून को चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की चुनाव हेतु चुनाव समिति का गठन किया गया जिसमें एन एल सालवी सेवानिवृत्ति चीफ इंजीनियर गणेशलाल रायकवाल सेवानिवृत्ति एएसआई शंकरलाल सालवी आरएएस राधाकिशन दशोरा सेवानिवृत्ति प्राचार्य को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया ।

चुनाव समिति ने 20 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर 21जून को चुनाव अधिसूचना जारी कर आचार संहिता लागू कर दी थी, 22 जून को नामांकन दाखिल एवं 23 जून को नाम वापस तथा नामाकन पत्र की जांच के बाद 24 जून को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें अनिल आर्य महासचिव एवं किशोर कुमार बुनकर को कोषाध्यक्ष पद पर एक एक ही नामांकन पत्र होने से चुनाव आयुक्त ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया,अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो दो प्रत्याशी होने से 30 जून रविवार को सेक्टर नो में सामुदायिक भवन के पास स्थित सुखधाम वृद्धाश्रम भवन में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक चुनाव सम्पन्न कराये गए, चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर गणेशलाल दशिया बन्डोली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद सालवी बारां एवम किशोर बुनकर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया, चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशियों को चुनाव आयुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई,चुनाव में कुल 87.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

इनपुट : जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!