राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल व्यास ने आईएओए की अध्यक्ष श्रीमती पी.टी. उषा से शिष्टाचार भेंट की

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल व्यास ने शनिवार जयपुर में को भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा से शिष्टाचार भेंट की ।

राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर व्यास ने आईएओए की अध्यक्ष उषा को राजस्थान की नवीन कार्यकारिणी एवं चुनाव की सम्पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा राज्य की खेल गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया । जाखड़ ने बताया कि आर एस ओ ए के अध्यक्ष व्यास ने आईएओए अध्यक्ष को राजस्थान आने का निमंत्रण दिया । जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया तथा राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के आगामी कार्यक्रम या स्टेट गेम्स में जयपुर आने की सहमति प्रदान की ।

आईएओए की अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी राजस्थान में खेलों को आगे बढ़ाने के लिये श्रेष्ठ कार्य करेगी। उक्त जानकारी राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!