वल्लभनगर उपशाखा में शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सदस्यता अभियान शुरू,शिक्षकों की समस्यायों का संकलन किया 

जिला अध्यक्ष को समाधान कराने के लिए अवगत कराया 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर में सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत आज उप्रावि सत्तावल से की गई। उपशाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद चौबीसा, उपशाखा मंत्री कमलेश कुमार वैरागी, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन व पूर्व अध्यक्ष हरीश सुथार आदि मौजूद थे। उपशाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद चौबीसा ने बताया कि बुधवार को संगठन के पदाधिकारीयों ने उप्रावि सत्तावल, उप्रावि पदमेला, महात्मा गांधी उमावि मासिंगपुरा, उमावि कच्छेर, उप्रावि ढाणी ||, उमावि अणिन्दा आदि विद्यालयों में पहुंचकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सदस्यता की व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का संकलन किया। मंत्री कमलेश कुमार वैरागी ने समस्याओं को शीघ्र हल कराने के लिए जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला को अवगत कराया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!