दरिंदगी से पहले मासूम के चेहरे पर मुक्के मारे : अजमेर रेलवे स्टेशन पर 11 साल की मासूम से हुआ था रेप, होंठ पर 8 टांके आए

अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेल के कोच में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम कुछ बोल नहीं पा रही है। वह केवल दर्द में कराह रही है। बच्ची के होंठ पर 8 टांके हैं। वह होंठ नहीं हिला पा रही है। आरोपी ने उसके चहरे पर मुक्के मारे थे। इससे उसके 3 दांत भी टूट गए हैं। जबड़ा भी डैमेज हुआ है।

1 लाख की सहायता राशि दी

बुधवार को जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी सहित कई अधिकारी मासूम से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। उसकी हालत को देखते हुए बयान दर्ज नहीं हो सका है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार डाबी ने पीड़िता के परिवार से बात की। प्राधिकरण ने परिजनों को 1 लाख की सहायता राशि दी है। डाबी ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खराब होने के मामले को अत्यंत गंभीर माना है। इस बारे में उन्होंने डीआरएम को पत्र लिखकर कैमरे खराब होने के बारे में जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है।

बुधवार को पकड़ा था संदिग्ध

बुधवार को पुलिस ने जयपुर के कनकपुरा स्टेशन से एक संदिग्ध को लोकेशन के आधार पर पकड़ा था। वारदात में लिप्त संदिग्ध युवक पूछताछ में लगातार बयान बदल रहा है। जीआरपी सीओ रामअवतार चौधरी और अन्य अधिकारी मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को संदिग्ध युवक के खिलाफ वारदात में लिप्त होने के पुख्ता साक्ष्य व गवाह मिल गए हैं। रेलवे स्टेशन का लोडर मजबूत गवाह के तौर पर मौजूद है। पुलिस ने फुलेरा निवासी 30 वर्षीय युवक को हिरासत में ले रखा है। उसके मोबाइल की लोकेशन वारदात के समय घटनास्थल पर ही आई है। पीड़िता के बयान में पुष्टि के बाद ही इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी घोषित करेगी।

शराबी है युवक

पुलिस ने जिसे डिटेन कर रखा है वह शराबी है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कारीगर है। घटना वाली रात वह शराब के नशे में इतना धुत था कि फुलेरा स्टेशन पर उतरने के बजाए अजमेर पहुंच गया। कोच में बैठे हुए ही उसने करीब चार क्वार्टर शराब के पी लिए थे। उसके कोच के सामने ही फर्श पर बच्ची अपने परिवार वालों के साथ सोई हुई थी। वहीं से वह बच्ची को उठा ले गया और दरिंदगी की।

यह है मामला

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) का परिवार 17 जून को अजमेर दरगाह में जियारत करने आया था। दिन भर जियारत के बाद वे रात नौ बजे वापस ग्वालियर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आकर प्लेटफॉर्म नंबर-4 व 5 के दक्षिण छोर पर ही सो गया था। रात करीब पौने दो बजे बैग और 11 साल की बच्ची गायब मिली। रात 2:30 बजे जीआरपी को सूचना दी गई। बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब 4:30 बजे बच्ची स्टेशन पर खड़ी अजमेर-गंगापुर ट्रेन के कोच में गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!