प्रेमी सहित उसके साथियों ने युवती से किया गैंगरेप, दो अलग अलग जगहों पर ले जाकर किया दुष्कर्म, सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र का मामला
सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही प्रेमी के साथियों ने भी दो अलग अलग जगहों पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि लोकेश मीणा नाम के युवक से उसकी बातचीत होती थी और लोकेश ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन की आड़ में वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा ।
युवती ने बताया कि 7 मई 2024 को लोकेश ने राहुल मीणा नाम के लड़के को बाइक से मुझे लेने के लिए घर भेजा था। राहुल ने बताया कि मुझे लोकेश ने बुलाया है। इसके बाद युवती राहुल की बाइक पर बैठकर चल दी। राहुल उसे एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद 13 जून 2024 को गणेश मीणा, अनिल मीणा और महेश मीणा तीनों युवती के घर पर आए और उससे कहने लगे कि लोकेश मीणा ने उसे जयसमंद घूमने के लिए बुलाया है। इसके बाद युवती उनके साथ बाइक पर गई। ऐसे में तीनों युवक उसे घोडासर नला फला के सुनसान जंगलों में ले गए और जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
