उधार सामान और शराब के लिए रूपए मांगे : मना करने पर दुकानदार से मारपीट,जान से मारने की धमकी दी

जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाने में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट करने और काउंटर में तोड़फोड़ करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दुकानदार के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। थाने में दी रिपोर्ट में अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया- मेरी दुकान शेरगढ़ थाना क्षेत्र के दर्जियों का फांटा चाबा में है। 12 जून की रात 8 बजे मानक राम पुत्र आदूराम दर्जी निवासी दर्जियों का फांटा दुकान पर आया। उसने उधर सामान देने को कहा और शराब के लिए रुपए भी मांगे। मना करने पर दुकान के अंदर घुस गया और काउंटर पर रखा सामान तोड़फोड़ कर नीचे गिरा दिया। दुकान के अंदर रखे फ्रिज को भी तोड़ दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

इस दौरान दुकान के बाहर खड़े लोग आए और उन्हें छुड़वाया। आरोपी ने धमकी दी कि पैसे उधार नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आदतन शराबी होने की वजह से मानक राम आए दिन दुकानदारों के साथ मारपीट करता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!