पुष्य नक्षत्र पर निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आज
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर सोमवार दिनांक 10 जून 2024 को प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार जन्म से सोलह वर्ष तक के बच्चों को शारीरिक एवम मानसिक विकास में उपयोगी इम्यूनिटी वर्धक मेध्य घृत शहद एवम स्वर्ण भस्म के विशेष मिश्रण द्वारा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना आयुर्वेद की अति प्राचीन विधा है। जिसका लाभ अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में लाकर स्वर्ण प्राशन संस्कार करा कर उठाना चाहिए।
