चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । औदिच्य सेवक समाज के विभिन्न गाँवो से 38 यात्रियों का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ सभी तीर्थ यात्रियों का ग्रामवासी, परिवारजन, समाजजनो ने सभी का पुष्प वर्षा और माला पहनाकर जत्थे को धूमधाम गाजे बाजे के साथ रवाना किया। तीर्थयात्रियों का जत्था क्रमशः सलुम्बर से शुरू होकर गातोड़ जी, पुष्कर जी, हरिद्वार, ऋषिकेश, यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ (ज्योतिर्लिंग), बद्रीनाथ, ऋषिकेश, सोरमघाट, अयोध्या, गोरखपुर, नेपाल, पशुपतिनाथ काठमांडू बनारस, काशी विश्वनाथ (ज्योतिर्लिंग), प्रयागराज त्रिवेणी संगम, चित्रकूट आगरा, गोकुल, मथुरा, वृन्दावन, मेहंदीपुर बालाजी, खाटूश्याम, जीण माता, सालासर हनुमान, साँवरिया जी, आवरी माता,भदेश्वर भैरव, शनि माराज, ईडाणा माता दर्शन कर पुन: लौटेगा। इस तरह करीब 25 दिन की चार धाम यात्रा रहेगी सभी तीर्थयात्रियों यात्रियों की!
