नीलकंठ महादेव मंदिर पर अमावस्या प्रसादी का आयोजन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती ग्राम ढूंढिया नांदोली खुर्द में राणेरा की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी जैष्ठी अमावस्या की प्रसादी का आयोजन दिनांक 06/06/2024 गुरुवार को हुआ।जैष्ठी अमावस्या प्रसादी विगत 60 वर्षों से प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है नीलकंठ महादेव विकास समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा ने बताया की इस महाप्रसादी में 12 क्विंटल रवे की लापसी बनाई गई लगभग 15000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।। प्रातः 11 बजे हवन शुरू किया एवम मंदिर पर धजा चढ़ाने हेतु बोली लगाई गई, अंतिम बोली 61000रू में रोयडा निवासी सूर्यभान सिंह पौत्र नाहर सिंह भाटी द्वारा धजा चढ़ाई गई साथ ही मासिक भंडार खोला गया जिसमे 55811रू की राशि प्राप्त हुई जिसमें एक नोट विदेशी मुद्रा भंडार से प्राप्त हुई।। साथ ही भीषण गर्मी में जेष्ठी अमावस्या प्रसादी अन्नकूट महोत्सव में लगभग 10 से 15 हज़ार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस भीषण गमी में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा साथ ही क्षेत्र के आस पास के 25 गाँवों से इस जैष्ठी अमावस्या प्रसादी के लिए जन सहयोग किया गया लापसी रवा 12 क्विंटल का सहयोग ईटाली ग्राम वासीयो द्वारा किया गया। नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने चोक बढ़ाने व गार्डन लगाने का प्रस्ताव लिया गया साथ ही इतने बड़े आयोजन के लिए व जनसहयोग के लिए क्षेत्र के आस पास के समस्त गांवों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
