मावली पानी की कुंडिया- पंडिरे अभियान सराहनीय कदम एसडीम डामोर
मावली,ओमप्रकाश सोनी । गांव-गांव मूक पशु पक्षियों को पानी की कुंडिया व पंडिरे लगाने के किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के अभियान को मावली उपखंड अधिकारी व प्रशासन ने प्रशंसा की सोमवार को उपखंड कार्यालय परिसर में तहसीलदार रमेश चंद्र वडेरा की उपस्थिति में पानी की 50 कुंडिया वह 150 परिंडे मावली तहसील के गांव गांव में लगाने के कार्य की शुरुआत की गई। मावली उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर ने कहा कि किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ समाज सेवा का यह बेहतरीन कार्य कर रही है नौतपा की इस गर्मी में मूक पशु पक्षियों को पानी पिलाना धर्म का कार्य है। इस अवसर पर बीडीओ प्रतिनिधि पुरण सिंह राव, संजय मुंदडा, किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राव, महासचिव सुनील निमावत, रणनीतिकार घनेंद्र सिंह सरोहा, संयोजक प्रकाश सालवी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर चन्द डागी,अमर चन्द जाट ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नंदु खिंची ,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह देवडा ,लव गुर्जर, निर्मल डांगी, देवी सिंह गुर्जर ,विनय तंवर ,गुलाब सिह,प्रकाश डाँगी मावली विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश खटीक उपस्थित रहे।
