मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर के फतहनगर रोड़ स्थित शनिधाम मन्दिर पर शनि जयंती पर 6 जून को भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह साढे सात बजे मंगला आरती की जाएगी। शाम पांच बजे खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। रात आठ बजे भजन संध्या होगी।रात सवा बारह बजे महाआरती होगी।जयंती को लेकर मन्दिर पर सजावट की जाएगी।शनिदेव की आकर्षक आंगी की जाएगी।