मानसिक शांति-शारीरिक संतुलन बढ़ाने के लिए करिए वृक्षासन योग :  योग विशेषज्ञ विनोद कुमार रेगर

उदयपुर । योग का नियमित अभ्यास बनाना संपूर्ण स्वास्थ्य (मानसिक और शारीरिक) सुधार करने में लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क और तंत्रिकाओं पर विशेष रूप से असर डालने के साथ योग के अभ्यास की आदत शारीरिक निष्क्रियता के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने में भी फायदेमंद है। दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगाभ्यासों को शामिल करके आप बेहतर फिटनेस प्राप्त कर सकते हैं। वृक्षासन या ट्री-पोज ऐसे ही कारगर योगाभ्यासों में से एक है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। बेहद ही सहज इस योग से आपकी सेहत में काफी सुधार आ सकता है।योग विशेषज्ञ कहते हैं, वृक्षासन योग को करने के लिए आपको विशेष शारीरिक संतुलन की आवश्यकता होती है। वृक्षासन खड़े होकर किया जाने वाला अभ्यास है जिसमें शरीर की मुद्रा ‘वृक्ष’ की तरह करनी होती है। यह योगासन हमें मन की शांति प्राप्त करने में मदद करता है।

लाभ : यह योगासन पैरों में संतुलन और स्थिरता में सुधार करता है।पैल्विक स्थिरता स्थापित करने में शरीर की सहायता करता है।इससे कूल्हों और पैरों की हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।आत्मविश्वास बढ़ाने में इस योग के लाभ हैं।मानसिक रूप से शांति का अनुभव होता है, चिंता-तनाव विकारों को इससे कम किया जा सकता है

वृक्षासन योग के दौरान सावधानियां : वृक्षासन या ट्री पोज यदि आपको माइग्रेन, अनिद्रा, रक्तचाप की समस्या रहती है तो इन स्थितियों में वृक्षासन के अभ्यास से पहले योग विशेषज्ञों का सलाह जरूर ले लें।

नोट- योग विशेषज्ञ के निर्देशक में योगाभ्यास करें

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!