पिता ने आइसक्रीम में तीन बेटियों को दिया ज़हर, एक बेटी की मौत

उदयपुर जिले में एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को उदयपुर स्थित एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक बेटी की मौत हो गई। पिता और अन्य दोनों बेटियों का इलाज जारी है।  पति-पत्नी व ससुराल वालों से झगड़े के कारण पति ने यह कदम उठाया। पत्नी ने पीहर से लौटकर घटना की रिपोर्ट भींडर थाने में दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना भींडर क्षेत्र की है। देवीलाल(42) पुत्र भूरा रावत निवासी वरणोदा, भींडर ने शुक्रवार सुबह घर पर आइसक्रीम में जहर मिलाकर तीनों बेटियों को खिला दिया। इसके बाद खुदने भी खा लिया। जब वह अपनी तीनो बेटियों को गांव से उदयपुर ले जा रहा था उस दौरान तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सबसे छोटी बेटी जलकी (3) ने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मां को सुपुर्द किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मौत के बाद पत्नी ने पति के खिलाफ बेटी को जहर देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि देवीलाल मजदूरी का काम करता है। रेखा से करीब 9 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले वाली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पहली पत्नी से भी देवीलाल का एक 12 वर्षीय बेटा है। वो भी दूसरी पत्नी रेखा और तीन बच्चियों के साथ गांव में रहता था। देवीलाल ने 2 बार थाने में पत्नी पर मानसिक प्रताड़ित करने और ससुर पर धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत भी दी थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!