चार दिन पूर्व फूड पॉइजनिंग से हुई मौत मामले में परिजनों ने अभी तक नही उठाए शव,5 लाख रूपये मौताणा की मांग

चार दिन पहले फूड पॉइजनिंग से महिला सहित तीन लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने अब तक शव नहीं उठाए है। सामने आया है कि परिजन मौताणा प्रथा के तहत रुपए की मांग कर रहे है। इसके लेकर पुलिस प्रशासन और गांव के प्रमुख पंचों के बीच समझाइश का दौर जारी है। उदयपुर के कोटडा के सावन क्यारा गांव में सोमवार रात चतरा पुत्र पून पारगी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। खाने के बाद रिश्तेदार घर गए तो तबियत बिगड़ गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वधु पक्ष के बोरड़ी खुर्द निवासी बाबू (50) पुत्र चेना, बोदला वाड़ा निवासी मसरू(40) पुत्र जोवना और वर पक्ष से एक महिला सावना क्यारा निवासी अमियादेवी(35) पत्नी दीवा पारगी की मौत हो गई थी। तीनों के शव कोटडा हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखे है। पोस्टमार्टम भी हो चुका है लेकिन शुक्रवार दोपहर तक परिजन शव लेने नहीं पहुंचे।

मौताणा मिलने पर उठाएंग शव

सामने आया है कि मृतकों के परिजनों ने मौताणा की मांग की है। एक शव पर 5 लाख रुपए मांग रहे है। मौताणा की रकम नहीं मिलने तक शव उठाने से मना कर दिया है। कोटड़ा थानाधिकरी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक कारण की वजह से घटना के बाद से परिजन शव लेने नहीं आए हैं। परिजन और गांव के प्रमुख लोगों के बीच बातचीत चल रही है।

कोटड़ा के सावन क्यारा में बोरडी कला में रहने वाले वधू पक्ष के लालू पुत्र सवा गमार करीब 100 रिश्तेदारों के साथ गए थे। रात में खाने के बाद रिश्तेदार घर लौटे। तब तबियत खराब होकर उल्टी होने लगी। ऐसे में सभी कोटड़ा हॉस्पिटल पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. शंकर बामणिया ने कहा था कि सगाई कार्यक्रम में नॉनवेज और देसी शराब पीने से तबीयत बिगड़ी थी, जिससे तीन की मौत हो गई थी। वहीं कुल 25 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!