मावली : KCP के छात्रो ने परचम फहराया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतेहनगर वासनी कलां में स्थित कोटा करिअर साइंस एज्यूकेशन सेन्टर ने उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपने पहले ही सत्र में रचा इतिहास। विज्ञान वर्ग में रहा संभाग टॉप। विद्यालय की छा़त्रा भूमिका राणावत पुत्री शैलेन्द्र राणावत ने 99.00 प्रतिशत , अजहर अली बोहरा ने 97.00 प्रतिशत व नेहल कोठारी ने 96.60 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया। कृषि विज्ञान वर्ग में मेहुल डांगी ने 95.80 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया। संस्था निदेशक शीशराम सैनी ने बताया कि संस्था में विज्ञान वर्ग में कुल 128 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक 18 तथा कृषि विज्ञान वर्ग में 43 में से 5 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक रहे तथा संस्था का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए।परिणाम में अव्वल रहे छा़त्र – छा़त्राओं को संस्था प्रधान व विद्यालय परिवार द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। ग्रुप चेयरमैन राजेंद्र चौधरी व लिखमाराम चौधरी नें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!