उदयपुर : निरीक्षण में मिली खामियां, सीईओ ने दिए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश, कनिष्ठ तकनीकी सहायक व सहायक अभियंता को नोटिस

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने मोहम्मद फलासिया ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी संजय शर्मा को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी अनुसार निर्माण कार्यों और रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। जिला परिषद अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने ग्राम पंचायत मोहम्मद फलासिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड संधारण में लापरवाही बरतने, विभिन्न निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराने तथा नये ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज नहीं देने पर ग्राम विकास अधिकारी संजय शर्मा को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नवीन पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य के गुणवत्तापूर्ण सम्पादन में लापरवाही पर सम्बन्धित कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने की बात कही है।

साथ ही ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में निरीक्षण में पाई गई कमियों, पूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी नहीं कराने, नरेगा में श्रमिक नियोजित नहीं करने पर ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक तथा सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीईओ द्वारा शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!