मावली : सुमतिनाथ जैन मंदिर पर ध्वजारोहण

मावली,ओमप्रकाश सोनी । सुमतिनाथ जैन मंदिर पर सकल जैन समाज द्वारा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई । ध्वजा अशोक कुमार, राजेश कुमार मारवाड़ी के निज आवास से नगर भ्रमण करती हुई गाजे बाजे के साथ मंदिर पर पहुंची।

वहां मंत्रोच्चारण के साथ सकल जैन समाज के सैकड़ो महानुभावों के समक्ष मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई । जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार जैन ने बताया कि हर वर्ष वैशाखी दशम को सुमति नाथ जैन मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाती है जो इस वर्ष भी चढ़ाई गई ।सकल जैन समाज इस गौरवान्वित पल का साक्षी बना।

इस अवसर पर सचिव अशोक मारवाड़ी, कोषध्यक्ष नरेश मारवाड़ी, सहसचिव जयेश मारवाड़ी, पारस गोखरू, राकेश जैन , राजेश मारवाड़ी, रोहित मारवाड़ी, राहुल मारवाड़ी, निलेश खटवड, नरेंद्र मेहता ,महेंद्र मेहता सहित सैकड़ो समाज जन उपस्थित थे।महिलाओं ने मंगलाचरण गाया।तत्पश्चात आरती उतारी और प्रभावना बांटी गई ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!