ऋषभदेव : 12 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
ऋषभदेव स्थित महावीर मॉर्डन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 12 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनीष मीणा ,वरदान ग्रुप ऑफ स्कूल डूंगरपुर के निदेशक श्री सौरभ जैन, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी जैन ,उपप्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता जैन ,अकादमिक डायरेक्टर श्री सुरेंद्र जैन, खेल डायरेक्टर श्री दिलीप भाणावत, समन्वयक श्री जयदीप सेवक आदि अतिथि गणों के द्वारा फीता काटकर सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । यह समर कैंप 14 मई से 25 मई तक चलेगा जिसमें विद्यार्थियों को चार ग्रुप में 12 विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा । प्रधानाचार्य मीनाक्षी जैन ने बताया कि बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने और उनके व्यक्तित्व को निखारने का यह बहुत अच्छा माध्यम है इस कैंप में कक्षा एक से आठ तक के कुल 213 विद्यार्थियों ने भाग लिया हैं। समर कैंप के प्रथम दिन विद्यालय में अतिथियों द्वारा एथलेटिक ट्रैक ,आर्चरी कोर्ट ,क्रिकेट के लिए नेट आदि का भी उद्घाटन किया गया। समर कैंप के प्रथम दिन समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थी ऊर्जावान तथा उत्साहित नजर आए। इस कार्यक्रम में वरदान स्कूल के समन्वयक जितेश व्यास, विनीत भण्डारी, अध्यापक विनोद माली, कविता ओझा, दिव्या शर्मा, मनीष व्यास,प्रमेन्द्र त्रिवेदी,हिमांग प्रजापत, कार्तिक रावल एवं समस्त प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
