मावली : श्री शनिधाम पाटोत्सव के दूसरे दिन अभिषेक हुआ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । श्री शनिधाम का 13वा भव्य पाटोत्सव समारोह 4 मई शनिवार से प्रारंभ हुआ। पाटोत्सव के दूसरे दिवस प्रातः 9:15 बजे से ब्राह्मण वरण ,सूर्यदेव पूजन शनि मंत्र जाप, नवदुर्गा पाठ हुआ। तथा दोपहर 12:15 बजे से भगवान शनि देव का तेल द्वारा अभिषेक संपन्न हुआ। अध्यक्ष महेश शर्मा के अनुसार पूजन कार्यक्रम कार्यवाहक चेयरमैन भूपेंद्र गुर्जर, पुष्कर सोनी, छगन चौधरी थे।
महामंत्री जगदीश चंद्र पालीवाल के अनुसार शनि भगवान के अभिषेक के समय व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लौढा , अध्यक्ष महेश शर्मा ,दिनेश व्यास ,ओम प्रकाश गुर्जर ,दिनेश सनाढ्य ,राजेंद्र भट्ट, राजेश लावटी ,राकेश कालिया, बादल शर्मा द्वारा जल व तेल एवं रुद्राभिषेक किया गया।
सायंकाल रामा दल द्वारा सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया।
6 मई सोमवार को प्रातः सुबह 8:15 बजे से हवन प्रारंभ होगा ।12:15 बजे ध्वजारोहण, पूर्णाहुति और देवी शक्तियों की विदाई तथा सायंकाल 5:00 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।
