बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म,किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी,मामला दर्ज

भूंगड़ा थाना क्षेत्र में एक ससुर द्वारा अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अन्य किसी को बताने पर बहू को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना 29 अप्रैल की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दी है। उसमें बताया कि वह अपने पीहर रहने गई थी। 29 अप्रैल को उसका ससुर उसके पीहर आया और कहा कि परिवार को पास के गांव में नोतरे में जाना है। ऐसा कहकर ससुर अपनी बहू को बाइक पर बैठाकर ले गया, वहां से सीधे माहीडेम ले गया, जहां ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद विवाहिता मध्यप्रदेश में अपने रिश्तेदार के घर पहुंची, जहां फोन कर अपने पिता को बुलाकर आपबीती सुनाई। उसके बाद विवाहिता अपने पिता के साथ थाने पहुंची। थानाधिकारी गणपतलाल ने बताया कि विवाहिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!