ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से 15 घायल, जेतपुरा के पास हुई घटना
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । जैतपुरा रेलवे स्टेशन पुलिया के पास गुरुवार दिन में करीब 2:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार महिला पुरुष सहित 15 लोग घायल हो गए । सभी घायलों को स्थानीय व राहगीरों की मदद से भींडर राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ रोगियों को छुट्टी दे दी गई तो कुछ का उपचार देर शाम तक जारी रहा ।
यह हुए घायल
दाखी बाई पत्नी भंवरलाल गायरी उम्र 26 , उदा पुत्र परथा गायरी उम्र 70 , गंगा पत्नी लालू राम गायरी उम्र 60, चुन्नी बाई पत्नी अमरा गायरी उम्र 50, इलू पत्नी मांगीलाल गायरी उम्र 45, नाथी पत्नी गंगाराम गायरी उम्र 65, निवासी डोडियो का खेड़ा, कुस्यां पत्नी शंकर लाल गायरी उम्र 30 निवासी हिंता , प्यारी पत्नी मोतीलाल गायरी उम्र 35 , रुक्मणी पत्नी हेमराज गायरी उम्र 30 , पुष्पा पत्नी शंकर गायरी उम्र 35, चांदी पत्नी हिरालाल गायरी उम्र 30, पेमा पत्नी भेरूलाल गायरी उम्र 22 निवासी डोडियो का खेड़ा , देऊबाई पत्नी लालू राम गायरी उम्र 65 निवासी भग्गीमा का खेड़ा, चुन्नी पत्नी नवला गायरी उम्र 70, मांगी पत्नी पुरा गाड़ी उम्र 34 वर्ष निवासी भोपा खेड़ा घायल हो गए ।
