टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान : रोहित कप्तान, शिवम दुबे,पंत और सैमसन को मिली टीम में जगह, रिंकू सिंह और गिल रिजर्व प्लेयर

अमेरिका और वेस्टइंडीज में 1 जून से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। BCCI ने मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 मेंबर्स की टिम की घोषणा की । IPL में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन और ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की कैटेगरी में हार्दिक पंड्या के साथ-साथ शिवम दुबे भी चुने गए हैं। शुभमन गिल और रिंकू सिंह मुख्य स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। ये ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा बनाए गए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम :

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. हार्दिक पंड्या (उपकप्तान)
  3. यशस्वी जायसवाल
  4. विराट कोहली
  5. सूर्यकुमार यादव
  6. ऋषभ पंत
  7. संजू सैमसन
  8. शिवम दुबे
  9. रवींद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अर्शदीप सिंह
  14. जसप्रीत बुमराह
  15. मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर

  1. शुभमन गिल
  2. खलील अहमद
  3. रिंकू सिंह
  4. आवेश खान

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!