कल्याणपुर सेक्टर में 53.75 प्रतिशत मतदान हुआ विधानसभा में 68.8 प्रतिशत हुआ मतदान
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । सेक्टर कल्याणपुर के रजोल, करजी, बिछीवाडा चौराई कुल 10 बुथ पर शांतिपुर्ण मतदान कर मतदान दल जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ । मतदाता बुथ पर लगें सेल्फी पोइंट पर सेल्फी लेंते नजर आये वही प्रवासी भी मतदान के लिए पहुचें और अपने मत का उपयोग किया । वही पहली बार मतदान कर रहें युवाओ में भी जोश दिखाई दिया ।उन्हे हाथो हाथ लोकतुत्र के महापर्व पर प्रमाण पत्र दिया गया जिसको लेकर ग्रामीणो में काफी उत्साह दिखाई दिया | कल्याणपुर में बीएलओ हितेश कुम्हार ने बताया कि बुथ कमांक 55 में 1154 कुल मतदाता थे 601 ने अपने मत का प्रयोग किया बुथ 56 में 1346 में से 732 ने मतदान किया कुल 53.75 प्रतिशत मतदान हुआ वही रजोल में बीएलओ लक्ष्मीलाल मीणा ने बताया कि बुथ कंमाक 266 में 1206 मंसे 807 मतदान हुआ 267 में 1145 मेंस 738 मतदान हुआ कुल मतदान 65.71 प्रतिशत मतदान हुआ में ने बताया कि 10 बुथ पर खैरवाडा विधानसभा 151 में सेक्टर कल्याणपुर रजोल, करजी ,बिछीवाडा चौराई पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ ।बुथ लेवल से 100 व 200 मीटर कि दुरी तक विभिन्न पार्टीयो के लोग अपनी स्टाल पर नजर आये तो कही जगह एक तरफा तो कही बुथ पर कांटे कि टक्कर, कही तरफा माहोल बुथ लेवल पर देखने को मिला । सभी पार्टायो ने अपने उम्मीदवार को जिताने का हर प्रकार का जतन कर चुके है । भाग्य का फैसला मतपेटियो में बंद हो गया 4 जुन को भाग्य का फैसला होगा । हालाकि दोनो ही राष्ट्रीय पाटीयो के कार्यकताओ ने अपने पार्टी की जीत को लेकर उत्साहित है ।
