मतदाताओं ने बिना लालच के शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली 

भटेवर,कन्हेयालाल मेनारिया । मावली क्षेत्र के 154 विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुवाना मे स्वीप के तहत मेगा इवेंट्स कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के सातवें दिन मत वृक्ष एवं दीपदान लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे l हम सभी देश के हित में मतदान करेगें और मतदाताओं को मतदान देने की अपील कर शपथ दिलाई गई और पोस्टर रंगोली आधारित गतिविधियां कर मतदाताओं को मतदान देने के लिए जागृत कर शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। बूथ संख्या 135/136 में शहरी मतदाताओं ने भी संकल्प लिया । मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र की पारंपरिकता को ध्यान में रखते हुए इस बार बिना लालच देश के हित में मतदान करेंगे इस दौरान सुभाष चंद्र सुथार सुरेश कुमार देशबंधु ,शान्ति लाल मीणा ,महेश चंद्र विजयवर्गीय, प्रेम शंकर सालवी ,प्रहलाद राय बडगूजर ,कमलेश शर्मा, संजय रेगर गोविंद सिंह सोलंकी ,राकेश चंद्र आमेटा, संगीता सुथार ,दीपिका कुमार झाला ,निमीषा सालवी, शैलेश सिंह खुशबू कुमार ,वीणा जैन ,पुष्पा सुराणा, महिपाल कृष्ण दत्त ,दिनेश, परस राम त्रिवेदी ,नीरज श्रीमाली ,अलका कोठारी ,मनीष गुप्ता ,योगिता ,रामेश्वरी सालवी, पूर्णिमा , ने कार्यक्रम का वातावरण निर्माण किया । देशबंधु व गोविंद सिंह सोलंकी द्वारा संचालन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!