विशेष अभियान के तहत जिलेभर में दबीश देकर सैकड़ों अपराधियो को पकड़ा

उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सैकड़ों आदतन और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई की गई। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन जिले के डिप्टी और थानाधिकारियों के सुपरविजन में 70 टीमों का गठन किया गया। जिसमें करीब 600 पुलिस अफसर और कर्मचारियों ने धरपकड़ अभियान चलाया। गठित टीमों द्वारा कुल 227 अपराधियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 16/54 आबकारी एक्ट में 129 लीटर हथकड़ शराब को जब्त किया गया। साथ ही 6 विभिन्न मामलों में शिकायत दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर चाकू, तलवार सहित अन्य अवैध हथियार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा विभिन्न मामलों में 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

25 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 9 चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध हथकड़ शराब बनाने का 4275 लीटर वॉश को नष्ट किया गया। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!